बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’, रायपुर के राजीव गांधी चौक पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

बिगुल
लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चीनी समेत राशन की कई चीजें महंगी होने के विरोध में कांग्रेस अब ‘नमक सत्याग्रह’ की तर्ज पर ‘चीनी सत्याग्रह’ करने जा रही है. छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आज पार्टी के आवाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे. कांग्रेस महंगाई और शक्कर के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन करेगी.
नमक सत्याग्रह की तर्ज पर चीनी सत्याग्रह
इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता चीनी की हो रही कालाबाजारी को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराएंगे. इस प्रदर्शन के दौरान रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के सभी शहरों में महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने कांग्रेस नेता जुटेंगे और केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधेंगे. राजधानी रायपुर में भी राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन होगा.



