छत्तीसघाट

प्रदेश में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी.. IMD ने दी घरों में रहने और यात्रा नहीं करने की सलाह, पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर

बिगुल
आंध्र प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नार्थ कोस्ट आंध्र प्रदेश के जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की ओर जाने की संभावना है। APSDMA के प्रोजेक्ट मैनेजर बसवंत रेड्डी ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के कारण आज और कल आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर तटीय जिलों में इसका असर अधिक रहने की संभावना है।

निचले इलाकों में जलभराव का खतरा

प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को संवेदनशील जिलों में निचले इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। तेज बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 12 से 18 सितंबर के बीच रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 12-13 तथा 16-18 सितंबर को बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 13 और 15 सितंबर, जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 12-13 और 15-18 सितंबर को बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी 13 से 18 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान है। 12 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14 से 16 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 12-13 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वॉल और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। वहीं, 12 सितंबर को तेलंगाना में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button