Blog

बड़ी खबर : वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को बीजेपी के Gen-Z मिशन 2029 की केंद्रीय टीम में, मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2029 के 22% नए वोटर्स को साधने बीजेपी ने खेला IAS वाला दांव, Gen-Z टीम में छत्तीसगढ़ का इकलौता चेहरा

ओपी चौधरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वे दो प्रधानमंत्रियों के विश्वास पर खरे उतरे हैं।0कलेक्टर रहते हुए उनके नवाचारों और सुशासन मॉडल के लिए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के हाथों राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित=किया जा चुका है। दंतेवाड़ा में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके काम ‘शिक्षा के बस्तर मॉडल’ को देशभर में सराहा गया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में 2029 मिशन को लेकर शुरू किए गए इस विशेष अभियान का मकसद पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाताओं को साधना है। पार्टी का आंकलन है कि 2029 तक देश में करीब 22% वोटर Gen-Z होंगे, जो चुनावी रणनीति का सबसे अहम वर्ग होगा। इसी रणनीति के तहत ओपी चौधरी को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन पर भरोसा जताया है। इससे पहले जनवरी 2025 में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत – यंग लीडर्स डायलॉग’ में 28 राज्यों में से सिर्फ छत्तीसगढ़ के युवा मंत्री के तौर पर ओपी चौधरी को आमंत्रित किया गया था। वहां उन्हें पीएम मोदी के साथ अगली पंक्ति में बैठने का सम्मान मिला था, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, धर्मेंद्र प्रधान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button