ब्रेकिंग : भाजपा की प्रचंड जीत, राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आए,10 में से 6 नगर निगमों में BJP, कांग्रेस 03 में, एक नगर निगम में निर्दलीय आगेअंतिम नतीजे शाम तक

बिगुल
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 10 में से 6 नगर निगमों में BJP की जीत हुई है जबकि कांग्रेस ने 03 नगर निगम जीते हैं, एक नगर निगम में निर्दलीय का कब्जा रहा है। अंतिम परिणाम की घोषणा बाकी है।
बड़ी खबर यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के क्षेत्र में भाजपा कमजोर हुई है और वहां कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। इसी तरह राजस्थान की धार्मिक नगरी श्याम खाटू में भी भाजपा को इस बार हार का सामना करना पड़ रहा है।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में अब तक 309 सीटों के नतीजे घोषित हुए जिसमें
-163 सीटो पर BJP जीती
-103 पर कांग्रेस की जीती
-43 सीटों पर निर्दलिय जीते हैं।
राजस्थान में 309 नगर निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी हैं और अब तक घोषित परिणामों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 979 सदस्यों की जीत के साथ सबसे आगे हो गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार दस नगर निगमों, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाओं की मतगणना सुबह आठ बजे शुरु हुई और इसके बाद धीरे धीरे चुनाव नतीजे घोषित होने लगे, जिसमें पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक भाजपा के 979 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के 793 , निर्दलीय 453 , भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) पांच, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चार एवं माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) चार पार्षदों ने अब तक अपनी जीत हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि 309 निकायों में 38 हजार 889 उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी किस्मत आजमाई। दो चरणों में 10167 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जबकि 77 वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया।



