ब्रेकिंग : रायपुर से इंदौर के लिए मिल सकती है डायरेक्ट ट्रेन, छत्तीसगढ़ को मिलेगी तीसरी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड तक पहुंचा प्रपोजल, जानें किस रुट पर मिलेगी सुविधा

बिगुल
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर से इंदौर के बीच सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। (Chhattisgarh New Vande Bharat Express) प्रस्ताव के मुताबिक इंदौर-नागपुर और बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेनों का विलय कर सप्ताह में छह दिन बिलासपुर से इंदौर तक सीधी वंदे भारत सेवा शुरू करने की योजना है।
इन स्टेशनों को मिलेगा फायदा
इससे बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर के यात्रियों को इंदौर के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी और नागपुर में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ से दो वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इनमें एक बिलासपुर से नागपुर और दूसरी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलती है।
मंजूरी का इंतज़ार
हालांकि, रेलवे के मुताबिक बिलासपुर-इंदौर वंदे भारत सेवा अभी केवल प्रस्तावित है और रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी नहीं मिली है। (Chhattisgarh New Vande Bharat Express) मंजूरी मिलने के बाद ही ट्रेन के संचालन की तारीख, समय-सारणी और अन्य जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।


