Blog

रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस: दिल्ली दौरे से राजधानी लौटेंगे सीएम विष्णु देव साय, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Bigul

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 21 नवंबर को दिल्ली दौरे से वापस लौटेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे दिल्ली दौरे से रायपुर आयेंगे। शाम 7 बजे देवेंद्र नगर स्थित बालाजी विद्या मंदिर में ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में शिरकत करेंगे। इसके बाद रात 9 बजे सीएम हाउस सिविल लाइन लौटेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आज रायपुर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। पं. जेएनयू मेडिकल कॉलेज ऑडिटॉरियम में दोपहर 12 बजे से यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान नारी शक्ति की प्रतिभा और साहस को समर्पित ‘वीरांगना शौर्य उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले भी होगा।

रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल आज से चलेगी
छठ पूजा मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच एक-एक फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी। शेड्यूल के मुताबिक, रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर को रक्सौल से शाम 4:55 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर 3:22 बजे रायगढ़, शाम 5:10 बजे बिलासपुर, शाम 6:50 बजे रायपुर और शाम 7:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को रात 10 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:30 बजे गोंदिया, 11:15 बजे राजनांदगांव, 11:50 बजे दुर्ग, दोपहर 12:40 बजे रायपुर और दोपहर 2:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस आज आएंगे रायपुर
21 नवंबर से कोटा स्टेडियम में शुरू हो रही अस्मिता रग्बी स्टेट लीग में अभिनेता और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस राजधानी रायपुर आयेंगे। महिला वर्ग की यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ रग्बी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें महिला एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए अंडर-15 एवं सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, महासमुंद और धमतरी की टीम शामिल होगी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button