राजनीति

ब्रेकिंग : भाजपा को 240, कांग्रेस को 99 सीटें मिली, 65 साल बाद कोई पार्टी यानी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी, चुनाव आयोग ने जारी किए अंतिम आंकड़े, देखिए सूची

बिगुल

लोकसभा चुनाव 2024 की तस्वीर साफ हो चुकी है और एनडीए को लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का जनादेश मिल चुका है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने अधिकृत तौर पर अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं। भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने जा रही है। ऐसा देश में 65 साल बाद हुआ है जब कोई पार्टी तीसरी बार सरकार बना रही है।

पीएम मोदी ने इस जनादेश के लिए देश की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश नए फैसलों का नया अध्याय लिखेगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस जनादेश को नरेंद्र मोदी के खिलाफ बताया और कहा कि यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।

देखिए अंतिम आंकड़े :

BJP – 240
Congress – 99
SP – 37
TMC – 29
DMK – 22
TDP – 16
JDU – 12
SS (UBT) – 9
NCP (SP) – 8
Shiv Sena (Shinde) – 7
LJP – 5
YSRCP – 4
RJD – 4
CPM – 4
IUML – 3
AAP – 3
JMM – 3
Jan Sena – 2
CPIML – 2
JDS – 2
CPI – 2
RLD – 2
NC – 2

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button