मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में ली आमसभा, भाजपा के जीतने का भरोसा जताया

बिगुल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में सोमवार को गिरीडीह जिले की गाण्डेय और हजारीबाग जिले की बरकट्टा विधानसभा में परिवर्तन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में दिन-प्रतिदिन हिंदुओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है, यह हम सबके लिए गंभीर संकेत हैं।

मैं आदिवासी अंचल में खड़ा होकर पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि 2011 की जनगणना के आंकड़े देख लीजिए, लगातार हमारी आबादी घटती जा रही है, जबकि अन्य समुदायों की आबादी बढ़ रही है।

कांग्रेस के षड्यंत्रों के बाद, अब झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री जिस रास्ते पर जा रहे हैं, वह बहुत खतरनाक है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सपना देखा था कि यह प्रदेश अपनी प्राकृतिक संपदा के कारण भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा, लेकिन दुर्भाग्यवश, यह राज्य बेईमानों के हाथों में चला गया और आज झारखंड का नाम सबसे खराब राज्यों में लिया जाता है। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदलकर डबल इंजन की सरकार बनाई जाए।

सीएम ने कहा कि आपके वोट से सोरेन परिवार सत्ता में आया और जनता व प्रदेश का विकास करने की बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी, परिवार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए और अपना विकास करने लगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते किए गए भ्रष्टाचार के कारण हेमंत सोरेन जेल गए, जेल से छूटते ही दोबारा मुख्यमंत्री बन गए। झारखंड की भोली-भाली जनता जिस पार्टी से प्रदेश के विकास की उम्मीद लगाए बैठी है, वह प्रदेश को लूटने और भ्रष्टाचार में व्यस्त है। झारखंड की जनता रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही है।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button