मध्यप्रदेश

अंबेडकर प्रतिमा हटाकर पांव में रखी, भड़के लोग

बिगुल
इंदौर में संत रविदास और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाए जाने पर लोग भड़क गए हैं। नगर निगम ने आरई-2 से इन प्रतिमाओं को हटाया जिस पर बवाल हो रहा है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भी कड़ा विरोध जताया है।

उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिमाओं को बिना किसी नोटिस के हटाया गया है। दिग्विजयसिंह ने दावा किया कि जिन प्रतिमाओं का अनावरण भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया था, उन्हें हटाने पर हार्डिया सहित किसी भी भाजपा नेता ने विरोध नहीं किया। प्रशासन और निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के विधानसभा क्षेत्र-5 स्थित आरई-2 से इन प्रतिमाओं को हटाया है।

भाजपा विधायक बोले मैंने अनावरण नहीं किया
हालांकि, विधायक महेंद्र हार्डिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने इन प्रतिमाओं का अनावरण नहीं किया था। उन्होंने बताया कि वे केवल एक बार किसी परिचय सम्मेलन में गए थे, जहां उन्होंने प्रतिमाओं पर पुष्प माला चढ़ाकर प्रणाम किया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि प्रतिमाएं कब और क्यों हटाई गई हैं। वर्तमान में शहर से बाहर होने की बात कहते हुए हार्डिया ने यह आश्वासन दिया कि इंदौर लौटने पर वे पूरे मामले को समझेंगे।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button