Blog

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फिर CM विष्णु देव साय को लिखा पत्र, रायपुर में ऑक्सीजोन समेत कई चीजों को लेकर की मांग

बिगुल
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय को एक बार फिर पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, सिंचाई कॉलोनी शांति नगर, कृषि उपज मंडी मैदान पंढरी तराई एवं भैसथान अग्रसेन चौक रायपुर जैसी शासकीय भूमि पर व्यावसायिक या आवासीय कॉम्प्लेक्स निर्माण करने के बजाय इन्हें ऑक्सीजोन, गार्डन एवं खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाये.

रायपुर में ऑक्सीजोन समेत कई चीजों को लेकर की मांग
उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि, राजधानी रायपुर में लगातार जनसंख्या और वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर की सड़कें छोटी पड़ गई हैं. शहरवासियों को प्रदूषण और यातायात जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है. ऐसे में नई-नई व्यावसायिक योजनाएं या आवासीय कॉम्प्लेक्स बनाना जनता के हित में नहीं है. उन्होंने आगे लिखा कि, रायपुर की जनता का भी स्पष्ट मत है कि, इन स्थानों पर हरियाली, ऑक्सीजोन और खेलकूद की सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button