Blog

एक करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा ढेर; मुठभेड़ में उसकी पत्नी राजे भी मारी गई, जानें कौन था

बिगुल
छत्तीसगढ़ से नक्सल मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार की सुबह छह से सात बजे के करीब छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में बस्तर संभाग के एक करोड़ रुपये से ज्यादा के इनामी खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा समेत कुल छह नक्सली ढेर हो गये। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह-सुबह यह मुठभेड़ हुई। इसमें बस्तर क्षेत्र में आतंक का पर्याय रहे हिड़मा और उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का मारे गये।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह छह से सात बजे के करीब आंध्र प्रदेश के एएसआर जिले के रामपचोदवरम उप-मंडल के मारेदुमिल्ली के पास हुई मुठभेड़ में हिड़मा समेत छह माओवादी मारे गए। मौके से दो एके 47, एक रिवॉल्वर, एक पिस्तौल बरामद किये गये हैं। जो एके-47 मिला है, वह माना जा रहा है कि हिड़मा का है। क्योंकि वह हमेशा कई लेयर में एके-47 से लैश रहता था।

कौन है खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा?
बस्तर में नक्सल आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा को संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा जैसे कई और नामों से भी जाना जाता था। सुकमा उसका गढ़ था। वह माओवादी संगठन के केंद्रीय कमेटी का मेंबर था। बस्तर में होने वाली सभी नक्सल गतिविधियों पर उसका नियंत्रण रहता था। वह वर्ष 1990 में नक्सलियों के संगठन से जुड़ा। पिछले कई साल से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थी। छत्तीसगढ़ में कई नक्सली हमलों को अंजाम देने वाले इस दुर्दांत नक्सली का जन्म सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में हुआ था। यह गांव दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित है। कहा जाता है कि इस गांव में पहुंचना मुश्किल है। इसके बाद भी फोर्स के हौसले को सलाम है, जो कठिन डगर के बावजूद उसके गढ़ में पहुंची।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button