Blog

रायपुर में एक घर से मिला देसी बम बनाने का सामान, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरा

बिगुल
राजधानी रायपुर में एक घर से देसी बम बनाने का सामान मिलने से हड़कंप मच गया. दरअसल, रावाभाठा वार्ड नंबर 13 में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान मिले हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई.

राजधानी रायपुर में एक घर से देसी बम बनाने का सामान मिलने से हड़कंप मच गया. दरअसल, रावाभाठा वार्ड नंबर 13 में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान मिले हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई.

एक घर में मिला संदिग्ध सामान
जानकारी के अनुसार एक घर में तार, विस्फोटक सामग्री जैसे संदिग्ध उपकरण और देसी बम बनाने में उपयोग होने वाली चीजें मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर नार्थ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरा
घटना की सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने पूरे मकान और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच शुरू कर दी. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई. रावाभाठा इलाके में पुलिस और बम स्क्वॉड की मौजूदगी से लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

बम बनाने के सामान को किया गया नष्ट
जांच के दौरान टीम को घर के अंदर से मिले बैटरी, केमिकल से भरी दो बोतलें, वायर और डेटोनेटर को बीडीडीएस और एफएसएल की टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया.

मिताननि पुष्पा साहू का है मकान
पुलिस के मुताबिक, रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मिताननि पुष्पा साहू का मकान है. पुष्पा साहू और उसके परिवार का बीरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है. बुधवार की शाम को विनय देवांगन मितानिन के घर एक बैग लेकर पहुंचा था. बैग उसके घर में रखकर बाद में ले जाने की बात कही और वहां से चला गया. मितानिन को शक हुआ, तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी. अश्वनी यादव रात को मितानिन के घर पहुंचा और सुबह आने की बात बोलकर वहां से रवाना हो गया. गुरुवार की सुबह आठ बजे वार्ड पार्षद स्थानीय रहवासियों के साथ पहुंचा और बैग खोलकर जांच की तो उसमें एयर गन और देशी बम बनाने का सामान मिला.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button