Blog

बिलासपुर में बिजली गुल, लोगों को पीने के लिए नहीं मिला पानी, कई इलाकों में छाया अंधेरा

बिगुल
बिलासपुर में मौसम ने अचानक ऐसा पलटा खाया कि पूरा शहर मानो थम सा गया. 5 मई शाम करीब 6:30 बजे मूसलाधार बारिश के साथ जोरदार तूफान शुरू हो गया, जिससे कुछ ही पलों में हालात तेजी से बिगड़ गए.

बिलासपुर में मौसम ने अचानक ऐसा पलटा खाया कि पूरा शहर मानो थम सा गया. 5 मई शाम करीब 6:30 बजे मूसलाधार बारिश के साथ जोरदार तूफान शुरू हो गया, जिससे कुछ ही पलों में हालात तेजी से बिगड़ गए. तूफानी हवाओं का जोर इतना ज्यादा था कि शहर के कई हिस्सों में पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह से ठप हो गई. नेहरू चौक पर खड़ी एक इनोवा कार तब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जब उस पर एक विशाल पेड़ आ गिरा. हालांकि गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई. आंधी के दौरान बिजली के तार टूट जाने की वजह से पूरे शहर में लगभग नौ घंटे तक अंधेरा छाया रहा.

बिलासपुर में बिजली गुल, पानी की सप्लाई भी बंद
बिजली बंद रहने से कई मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी सप्लाई पूरी तरह ठप रही. शाम तक भी बिजली चालू नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सरकंडा क्षेत्र के चिंगरापारा में नाराज लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा.

आंधी तुफान में चौक-चौराहों पर लगे होर्डिंग्स, फ्लैक्स और बैनर उड़कर बिजली तारों और सड़कों पर जा गिरे. आंधी और पेड़ों के गिरने से कई बिजली पोल भी टूट गए, जिससे शहर से लेकर गांव तक ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। दूसरे दिन शाम तक भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी.

काम में जुटी रही निगम की टीम
नगर निगम का अमला पूरी रात जेसीबी मशीनों की मदद से पेड़ और मलबा हटाने में जुटा रहा. वहीं बिजली गुल रहने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी. अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी. ऐसे में कई इलाकों में बुधवार तक बिजली आने की संभावना जताई गई.

हालांकि, बिजली बंद रहने के कारण बुधवार को शहर के अधिकांश मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी सप्लाई प्रभावित रही, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लोग पूरे दिन बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button