Blog

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को झारखंड में बनाया बंधक, नौकरी का दिया झांसा, जानें कैसे हुआ खुलासा

झारखंड में नौकरी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है, जिसमें दुर्गूकोंदल क्षेत्र की कई युवतियां शामिल है. उसी मे से एक लड़की ने गुहार लगाई जिससे प्रशासन हरकत में आ गया है.

झारखंड में नौकरी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है, जिसमें दुर्गूकोंदल क्षेत्र की कई युवतियां शामिल है. उसी में से एक लड़की ने गुहार लगाई जिससे प्रशासन हरकत में आ गया है.

वहीं युवतियों को जबरन काम कराने और प्रताड़ित किए जाने की सूचना पर झारखंड पुलिस ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. अब सभी की निगाहें उन बेटियों की सुरक्षित वापसी पर टिकी हैं.

नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को बनाया बंधक
मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्गुकोंदल क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों की लगभग 35 युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया था. वहां पहुंचने के बाद उन्हें गढ़वा जिले में कथित रूप से बंधक बनाकर जबरन काम कराया जा रहा था.

कांकेर जिले के दुर्गकोंदल में रहने वाली 35 युवतियों को नौकरी देने के नाम पर झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। जिन युवतियों को बंधक बनाया गया हैं उनमें से एक युवती ने अपने साथ हुए आपबीती को मैसेज के माध्यम से गांव के युवक को भेजा। जिसके बाद से गांव में माहौल गरमा गया है। युवतियों को छुड़ाने के लिए कवायद शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा सामने आया है। जहां छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को झारखंड में बंधक बना लिया गया है। इस बंधक में दुर्गूकोंदल क्षेत्र की भी कई लड़कियां शामिल हैं।

गांव के युवक ने बताया कि दुर्गूकोंदल की युवती के मैसेज से इस बात का खुलासा हुआ है। युवती ने गांव के युवक को मदद की गुहार लगाते हुए संदेश भेजा है। युवती ने अपने मैसेज में कहा कि नौकरी के बहाने ले जाकर जबरन रोका गया। ना तो पैसा दिया जा रहा है और न ही घर जाने की अनुमति मिल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में वीडियो और मैसेज वायरल होने के बाद से हड़कंप मच गया है। युवतियों के परिजन परेशान हो रहे हैं और सभी को लेने झारखंड जाने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी की पहल पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। इस मामले को लेकर झारखंड के गढ़वा प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया है। गढ़वा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में कई युवतियों से जबरन काम कराया जा रहा था। मामले के सामने आने के बाद कांकेर कलेक्टर ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, संपर्क स्थापित होते ही विशेष टीम झारखंड भेजी जाएगी। वहीं, मानव तस्करी के बढ़ते मामलों ने परिजनों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। कहा जाता है कि गाँव के भोले भाले लोगो को ज्यादा पैसे देने के लालच में ले जाकर बंधक बना लिया जाता है। परिजन बेटियों की सुरक्षित वापसी की कर मांग कर रहे है। वही प्रशासन ने भी सभी की जल्द वापसी करने की बात कही है।

जानें कैसे हुआ खुलासा?
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम खुटगांव की एक युवती ने किसी तरह मोबाइल के जरिए अपने गांव के परिचित युवक को संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई. युवती ने बताया कि, कई लड़कियां वहां फंसी हुई हैं और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने तत्काल अपनी युवा टीम के माध्यम से झारखंड में संपर्क स्थापित किया और पूरे मामले से स्थानीय प्रशासन व सरकार को अवगत कराया. उनकी पहल के बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button