IPL मैच को लेकर तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद, जानें कितने बजे शुरू होगी एंट्री

बिगुल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो मैच खेले जाने हैं इस मैचों को लेकर स्टेडियम में सारी तैयारियां की जा रही है. IPL मैच को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के भी चाक-चौबंद इंतजाम कर दिए गए है. मैच के दौरान करीब 1200 से 1300 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को ट्रैफिक, पार्किंग, एंट्री और एग्जिट समेत अलग-अलग सेक्टर में बांटा दिया गया है.
पार्किंग व्यवस्था तय
स्टेडियम में आम और पासधारी वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था बनाई गई. H क्षेत्र में बिना पास वाले दर्शकों के लिए बाइक पार्किंग की व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने 20 हजार से ज्यादा वाहनों की पार्किंग क्षमता का दावा किया है. 10 कार और 10 बाइक पार्किंग स्थल बनाए गए है. सामान्य दर्शकों के लिए 4 कार और 4 बाइक पार्किंग स्थल तय किए गए हैं.
कार पार्किंग शुल्क और बाइक पार्किग शुल्क
मैच के दौरान कार पार्किंग शुल्क 50 रुपए और बाइक पार्किंग शुल्क 20 रुपए रखा गया. वहीं स्टेडियम में प्रवेश के लिए 14 एंट्री गेट बनाए गए हैं. पंबंधन ने सभी टिकट ऑनलाइन होंगे, मोबाइल में टिकट पहले से डाउनलोड रखने की अपील है. नेटवर्क समस्या को देखते हुए वाई-फाई की व्यवस्था भी रहेगी ताकि टिकट स्कैन हो सके.
दर्शकों को सलाह
दर्शकों को सही गेट और ब्लॉक से ही प्रवेश करने की सलाह दी गई है. मैच के दिन दोपहर 3:30 बजे से एंट्री शुरू होगी, शाम 7 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा. एग्जिट के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्लान तैयार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों और स्टाफ को दर्शकों की मदद के लिए जगह-जगह तैनात किया जाएगा.
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए महिला बल भी मौजूद रहेगा. मैच के दौरान स्टेडियम परिसर में पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी, छोटे बच्चों के खाने-पीने के सामान को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है.
रायपुर में होंगे आईपीएल के दो मैच
10 मई 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs मुंबई इंडियंस (MI)
13 मई 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)



