जगद्गुरु रामभद्राचार्य का पलटवार, मेरे जगदगुरू होने का पूर्ण परीक्षण कर लें चरणदास महंत

बिगुल
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य को “जगद्गुरु” नहीं मानते और चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में शामिल नहीं होंगे. इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. अब इस मामले में जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी है.
छत्तीसगढ़ में इन दिनों नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है. महंत ने कहा कि वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य को “जगद्गुरु” नहीं मानते और चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में शामिल नहीं होंगे. इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं…अब इस मामले में जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी है.
मेरे जगद्गुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर लें – रामभद्राचार्य
छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब इस मामले में जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी है।चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित श्री राम कथा के दौरान व्यासपीठ से बोलते हुए रामभद्राचार्य महाराज ने चरण दास महंत के बयान पर तीखी टिप्पणी की. हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संतों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि महंत मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर लें.
मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानता – चरणदास महंत
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास कहा था कि वो स्वामी रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानते हैं. चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में भी वो नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य अपने प्रवचन में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं. ऐस में वो सिर्फ बीजेपी के प्रचारक हैं. ज्ञान के माध्यम से लोगों को ठग रहे हैं. ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी ऐसे आयोजनों में नहीं जाने की सलाह दी है.



