Blog

CGPSC जांच में बड़ा खुलासा: उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकाने से 8 लाख नकद बरामद, ईडी ने जब्त किए अहम डिजिटल रिकॉर्ड

बिगुल
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती विवाद की जांच अब और तेज हो गई है। बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर, भिलाई समेत प्रदेश के कई शहरों में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के लिए नौ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई पूर्व अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों के आवासों एवं अन्य परिसरों की जांच की गई। जांच के दौरान पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी से जुड़े बताए जा रहे उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकाने से करीब आठ लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। एजेंसी इन सामग्रियों की विस्तृत जांच कर रही है।

ईडी की कार्रवाई जिन लोगों तक पहुंची, उनमें आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पूर्व आईएएस अधिकारी अमृत खलखो और अन्य संबंधित व्यक्तियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। टीमों ने घंटों तक दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की प्रक्रिया जारी रखी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button