सांसद बृजमोहन अग्रवाल बने रिपोर्टर! माइक लेकर सीधे जनता के बीच पहुंचे, दिखा अलग अंदाज

बिगुल
राजधानी रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अनोखा अंदाज देखने को मिला. वे रिपोर्टर की भूमिका में माइक लेकर सीधे जनता के बीच पहुंचे और लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं.
बिना किसी औपचारिक मंच या कार्यक्रम के सांसद ने आम नागरिकों से सीधा संवाद किया. इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई. लोगों ने भी बेझिझक अपनी बात सांसद के सामने रखी और क्षेत्र के विकास को लेकर सुझाव दिए. सांसद के इस अनूठे जनसंपर्क अभियान की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है, जहां उन्होंने जनता की आवाज को सीधे सुनने और समझने की पहल की.
रायपुर में सुशासन तिहार के दौरान BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल का एक अलग अंदाज देखने को मिला. माइक हाथ में लेकर वे सीधे जनता के बीच पहुंचे और लोगों से उनकी समस्याओं, सुझावों तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बातचीत की. बिना किसी औपचारिक मंच के हुए इस जनसंवाद में लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी. सांसद के इस अनोखे जनसंपर्क अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


