Blog

हमारी ताकत जानते नहीं हो, बीजेपी नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को धमकाया, जानें क्या है मामला

बिगुल
अक्सर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव की खबरें सामने आती हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से सामने आया है. जहां, बीजेपी नेता ने तहसीलदार को धमका दिया. इसके साथ ही उन्होंने ताकत दिखाने की बात भी कर दी. अब ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है.

क्या है पूरा मामला?
सूरजपुर में रहने वाले कुंजबिहारी साहू और उनके परिवार की खसरा नंबर 2170 और 2171 को मिलाकर कुल 13 डिसमिल जमीन पर लंबे वक्त से अग्रवाल परिवार का कब्जा था. इनमें सूरजपुर कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद अग्रवाल के अलावा विमला अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल और रामू अग्रवाल शामिल हैं.

साल 1994 से इस मामले में सुनवाई कोर्ट में चल रही थी. हाई कोर्ट ने कुंजबिहारी साहू के पक्ष में फैसला सुनाया और डिक्री पारित कर दी. इसका सीधा-सा मतलब ये था कि अग्रवाल परिवार को भूमि सौंपनी है. कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर तहसीलदार सूर्यकांत साय राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे. इसी दौरान बीजेपी नेता और तहसीलदार के बीच गहमागहमी हो गई.

बीजेपी नेता ने तहसीलदार को धमकाया
मामला 17 जून का बताया जा रहा है. तहसीलदार सुपुर्दगी करवा रहे थे. इस दौरान लालचंद अग्रवाल मौजूद थे. उनके भतीजे राजेश महलवाला भी वहीं उपस्थित थे. वे सूरजपुर से बीजेपी के जिला महामंत्री रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अधिकारी को धमकाते हुए कहा कि आप हमें पहचानते नहीं हो, हमारी ताकत नहीं जानते हो.

उन्होंने आगे कहा कि ताकत दिखाना होगा तो दिखा देंगे. पहले अपना बोलने का लहजा ठीक कर लीजिए. आप हमारे चाचा से किस तरह बात कर रहे हैं. हमें किनारे होने के लिए बोल रहे हैं. किसने मां का दूध पिया है पजेशन लेकर दिखाए. इस पर तहसीलदार ने जवाब दिया कि हम अच्छे से बात कर रहे हैं. अब ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button