समाजसेवा : इमाम ए हुसैन की याद में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया गया भोजन, स्टार वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा की पहल

बिगुल
माहे मोहर्रम पर इमाम ए हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत पर वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा वृद्ध आश्रम में पहुंचकर उन बेवा बेसहारे वृद्धजनों को फाउण्डेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा ने अपने हाथों से भोजन कराया।

भोजन कराते हुए उनकी आंखें नम हो गई। सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सलमा ने कहा कि इमाम ए हुसैन ने जिस प्रकार सब्र का दामन थामे रखा, वैसे ही मां बाप भी कई मुसीबतों का दामन आपके परवरिश के लिए थामा होगा। आप सभी अपने माता-पिता की खिदमत करें क्योंकि ईश्वर अल्लाह ने मां के कदमों में जन्नत और बाप को जन्नत का दरवाज़ा का महत्व बताया है इसलिए हमें इमाम ए हुसैन ने मां बाप की खिदमत का पैगाम दिया है। हर हाल में हमें मां बाप की सेवा करना ही चाहिए।
इस अवसर पर स्टार वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा महासचिव आशा शर्मा सैय्यद ताजुद्दीन अब्दुल शमीम प्रिया सेन सुघा बाघ आशियां परवीन सैय्यद गौस अली सैय्यद नूरी, अजय सक्सेना, सभी पदाघिकारी और मेम्बर्स मौजूद थे.