Blog

‘द साइलेंट किलर’ करैत: परिवार संग जमीन पर सो रही महिला, अचानक कपड़े में घुसा जहरीला सांप; डंसने से मौत

बिगुल
सरगुजा जिले के लखनपुर में जमीन पर सो रही महिला के कपड़ों के अंदर घुसकर जहरीले करैत सांप ने काट लिया। जिसके कारण महिला की मौत हो गई।

सरगुजा जिले के लखनपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। जमीन पर सो रही एक 62 वर्षीय महिला को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। इस घटना के कारण महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरकालो में यह हादसा हुआ। मुनिया बाई (62) 26 जून की रात अपनी बेटी शीतल और बच्चों के साथ जमीन पर सो रही थीं। रात करीब 3 बजे उन्हें किसी जहरीले जीव के काटने का एहसास हुआ।

नींद खुलने पर उन्होंने सांप के काटने का शोर मचाया। परिजनों ने तलाश की तो महिला के कपड़ों के अंदर करैत सांप मिला। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय संगवारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। 27 जून की शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान मुनिया बाई ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया।

सर्पदंश की घटना
यह घटना 26 जून की रात ग्राम नरकालो में हुई। मुनिया बाई अपने परिवार के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थीं। करैत सांप महिला के पेटीकोट के अंदर घुस गया था। इसी सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने सांप को मौके पर ही देखा था।
ये भी पढ़ें

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button