Blog

साइंस कॉलेज मैदान में फन वर्ल्ड और मीना बाजार लगाने को लेकर विवाद, छात्रों ने जताया विरोध

बिगुल
बिलासपुर के सबसे बड़े साइंस कॉलेज मैदान में फन वर्ल्ड और मीना बाजार लगाने का भारी विरोध शुरू हो गया है. खिलाड़ियों और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने इस बात पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए मीना बाजार के लिए आए 10 से ज्यादा ट्रकों को मैदान के बाहर ही रुकवा दिया है. क्रीडा अधिकारी ने भी इस पूरे मामले में आपत्ति दर्ज करवाते हुए प्राचार्य को पत्राचार किया है कि 1 जुलाई से शिक्षा का सत्र शुरू हो गया है और यहां खिलाड़ियों की खेल गतिविधियां शुरू हो जाएंगे. लिहाजा इस मैदान को मीना बाजार के लिए नहीं दिया जाए. प्राचार्य ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे इस पर विचार करने की बात कही है.

साइंस कॉलेज मैदान में मीना बाजार लगाने को लेकर छात्रों ने जताया विरोध
सबसे बड़ी बात यह है कि साइंस कॉलेज मैदान में मीना बाजार, स्वदेशी मेला, रावण दहन जैसी कई गतिविधियां होती है और खेल को छोड़कर बाकी सारे सांस्कृतिक आयोजन इसी मैदान में कराए जा रहे हैं जो लगातार विवादों में आ चुके हैं. फिलहाल आने वाले दिनों में साइंस कॉलेज मैदान में कई तरह के खेलों का आयोजन होना है लेकिन इसे कॉलेज प्रबंधन ने मीना बाजार के लिए 40 दिनों के लिए आवंटित कर दिया है कुल मिलाकर डेढ़ महीने यहां यही गतिविधियां संचालित होगी. यही कारण है कि यहां पढ़ने वाले बच्चे इस बात का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने प्राचार्य को लिखित शिकायत कर मीना बाजार के लिए आवंटित मैदान के आदेश को निरस्त कर छात्र हित में कार्यवाही करने का आग्रह किया है.

हाई कोर्ट पहुंच चुका है विवाद
साइंस कॉलेज मैदान में मीना बाजार लगाने का यह विवाद हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है। मीना बाजार आयोजित करने वाले संचालक में अप्रैल 2026 में हाई कोर्ट में मैदान आवंटन के लिए याचिका लगाई थी इसके बाद हाई कोर्ट ने कलेक्टर को एक सप्ताह के भीतर इस मामले में निराकरण के निर्देश दिए थे.

आदेश के मुताबिक कलेक्टर ने मीना बाजार के लिए साइंस कॉलेज मैदान के बगल वाली ग्राउंड को मीना बाजार आयोजन के लिए दिया है लेकिन आयोजन करता मुख्य मैदान में ट्रक लेकर पहुंच चुके हैं. लगभग 10 से 15 ट्रकों मैदान के बाहर खड़ी है और इन्हीं ट्रैकों पर आए सामान को मुख्य मैदान में नहीं रखने को लेकर बच्चे मोर्चा खोल रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि कब तक साइंस कॉलेज मैदान के आवंटन को लेकर यह विवाद जारी रहेगा.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button