Blog

कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में CBI जांच के आदेश, बीजेपी नेता समेत 3 को जिंदा जलाया था

बिगुल
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोरिया मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. 16 जून की रात नौगई गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस घटना में मारे जाने व्यक्तिओं की पहचान भरत सिंह, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई थी. इसमें से भरत सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके थे.

परिजन कर रहे थे सीबीआई जांच की मांग
गौरतलब है की इस घटना के बाद से पीड़ितों के परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने इल मामले में जांच जारी रखी लेकिन परिजनों का आरोप था कि पुलिस अपनी जांच को सही दिशा में नहीं कर रही है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है. सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिवार कई बार सरकार के सामने आवाज उठा चुके थे.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button