Blog

छात्रों के लिये खुशखबरी; अब इस तारीख तक कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, बढ़ाई गई प्रवेश तिथि

बिेगुल
12वीं पास होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिये खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्रायें 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।

मामले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले पाते हैं। ऐसे में वे नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो और वह उच्च शिक्षा से दूर रह जाए। ऐसे में छात्रहित को सबसे ऊपर रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई दी गई है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थी इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें खाली हैं, वहां छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। इससे पहले विभाग ने प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। जो छात्र अब तक प्रवेश नहीं ले पाये, उनके लिये यह सुनहरा अवसर है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button