छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही, इस जिले में भयंकर बाढ़….घरों में घुसा पानी, सामने आया वीडियो

बिगुल
छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, कई जिलों के नदी नाले उफान पर है तो कहीं सड़के डूब गई है। वहीं राजधानी रायपुर में भी कल बीती रात से रुक रूककर बारिश हो रही है। इसी बीच कोरबा शहर (Korba Waterlogging) के कई इलाकों में बाढ़ के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं इस का वीडियो भी सामने आया है।
40 से अधिक घरों में भरा पानी (Chhattisgarh Rain News)
बताया जाता है कि मुड़ापार के चिमनी भट्ठा इलाके में 40 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिसके बाद लोग घरों से पानी निकालने के लिए बाल्टी और जग का सहारा लेते नजर आए। हालात ऐसे हैं कि घर में छोटे बच्चों के साथ रह रहे परिवारों को भी रातभर पानी से जूझना पड़ रहा है। बारिश के पानी से खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की कई चीजों के खराब होने की बात सामने आई है। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों की है, जिनके घरों में हर साल बारिश के दौरान इसी तरह पानी भर जाता है।
नगर निगम के अधिकारी भी नहीं ले रहे सुध (Waterlogging in Korba)
कॉलेज छात्रा प्रिया गोस्वामी ने भावुक होकर बताया कि पढ़ाई के लिए खरीदा गया उनका लैपटॉप भी पानी में डूबकर खराब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या से जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब हालात यह हैं कि लोग अपने परिवार के साथ घर के बाहर या सुरक्षित जगह पर रात गुजारने को मजबूर हैं।



