Blog

दिवाली से पहले मिले महंगाई भत्ता, कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा पत्र, जल्दी घोषणा की उम्मीद

बिगुल
केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाकर 63% किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी राज्य कर्मचारियों की DA बढ़ोतरी की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

केंद्र सरकार की महंगाई भत्ते की घोषणा के बीच छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्योत्सव और दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। संघ ने 1 जनवरी, 2026 से देय महंगाई भत्ते को जल्द मंजूरी देने और नियमानुसार बकाया राशि का एरियर्स सहित भुगतान करने का आग्रह किया है। इस फैसले से प्रदेश के करीब चार लाख शासकीय अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनभोगी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस महत्वपूर्ण फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

त्योहार से पहले आर्थिक राहत की मांग
कर्मचारी संघ ने पत्र में बताया है कि राज्योत्सव और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा न होने से कर्मचारियों में निराशा और असंतोष का माहौल बन रहा है। बढ़ती महंगाई के दौर में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत मिल सकती है। संघ ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्योत्सव और दिवाली के पावन अवसर पर कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों की मांग पर विचार करेंगे और जल्द ही उचित निर्णय लेंगे।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button