तुलसी विवाह 2026: इस बार 21 नवंबर को बन रहा सिद्धि योग का संयोग; यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

बिगुल
तुलसी विवाह 21 नवंबर को मनाया जायेगा। क्योंकि एकादशी की शुरुआत 21 नवंबर की सुबह 6:32 से हो रही है। ऐसी स्थिति में संध्या काल में तुलसी विवाह मनाया जायेगा। हमारे यहां तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं, जिसकी पूजा बिना तुलसी दल के पूरी नहीं होती।
छत्तीसगढ़ में आज 20 और 21 नवंबर की शाम को तुलसी विवाह मनाया जायेगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी विवाह हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी के साथ भगवान विष्णु के रूप में शालिग्राम भगवान के साथ विवाह कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस साल यह तिथि दो दिन पड़ने की वजह से तुलसी विवाह की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है। तुलसी विवाह 21 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियशरण त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी विवाह 21 नवंबर को मनाया जायेगा। क्योंकि एकादशी की शुरुआत 21 नवंबर की सुबह 6:32 से हो रही है। ऐसी स्थिति में संध्या काल में तुलसी विवाह मनाया जायेगा। हमारे यहां तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं, जिसकी पूजा बिना तुलसी दल के पूरी नहीं होती। माना जाता है कि तुलसी की पूजा करने से घर में सब प्रकार की शुभता आती है। शास्त्रों में भी लिखा है कि जिस घर में तुलसी होती है, वह तीर्थ के समान होता है। यहां यम का भय नहीं होता। यहां देह का त्याग करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। तुलसी की पूजा करने से समृद्धि मिलती है।
उन्होंने बताया कि माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का प्रतिकात्मक विवाह तुलसी विवाह माना गया है। ये विवाह शुभ योग लेकर आता है और परिवार को समृद्धि से भर देता है। इस त्योहार को कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के रुप में भी जाना जाता है।
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त
पंडित त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी विवाह का जो शुभ मुहूर्त है, उसके मुताबिक, 5:25 पर 5:52 तक करीब यह 26 मिनट का समय ये दो घड़ी का समय का मुहूर्त अच्छा रहेगा। उसके अलावा स्थानीय पंचांग और स्थानीय पंडित की सलाह से कर सकते हैं। आमतौर पर तुलसी विवाह सूर्यास्त के समय करना चाहिए। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि के संयोग से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और अश्विन नक्षत्र के साथ ही सिद्धि योग है। ऐसे समय में ये प्रबोधिनी एकादशी और तुलसी विवाह है। यह शुभ संयोग है।



