छत्तीसघाट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी की हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत
बिगुल
रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी भानुप्रतापदेव कॉलेज मैदान, गोविंदपुर कांकेर स्थित हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड में संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सहित अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
प्रियंका गांधी आज अपने कांकेर प्रवास के दौरान जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिली। हॉस्टल की छात्राएं बड़े उत्साह से प्रियंका गांधी से मिली। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।