Blog

भाजपा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हमला, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में करोड़ों का घोटाला किया, कल जांजगीर में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया

छत्तीसगढ़ की इस जनसभा के साथ गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव अभियान का आह्वान किया। अपने संबोधन में श्री शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उन्होंने जोर देकर बताया पिछले 10 वर्षों से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों के विकास और कल्याण के लिए समर्पित हैं। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर नाकामी और भ्रष्टाचार के लिए हमला बोला।

गृहमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से नकारा था। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार न तो नक्सलवाद पर काबू कर पाई, न छत्तीसगढ़ के लोगों के न्याय दे पाई और उसके ऊपर लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले कर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया। प्रदेश की जनता ने इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया और श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का चुनाव किया।

श्री शाह ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग का सम्मान किया है। इसका ताजा उदारहण हैं कि 75 वर्षों के बाद देश में पहली बार गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन किया है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को 27% का आरक्षण देकर पहली बार संवैधानिक मान्यता दी और साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु कई योजनाएं लागू की।

श्री अमित शाह ने अंत में जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी को देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुनकर भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाएं।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button