भाजपा नेता चैतन्य टावरी तात्यापारा मंडल के भाजपा अध्यक्ष बने, सभी का आभार जताया, पिता और दादा भी पार्टी के लिए कर चुके हैं काम

बिगुल
रायपुर. भाजपा नेता चैतन्य टावरी को तात्यापारा मंडल का भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। टावरी ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक राजेश मूणत सहित समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताया है।
भाजपा नेता चैतन्य टावरी की नियुक्ति से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। चैतन्य पूर्व में कई दायित्वों को सम्भाल चुके हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा के चुनाव में उनके परिवार ने भरपूर प्रचार किया था तथा उनके पिता गोपाल टावरी भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके है साथ ही आरएसएस में भी कई जिम्मेदारी निभाई हैं।
भाजपा नेता चैतन्य टावरी के दादाजी ने जनसंघ के समय से पार्टी के लिए काम किया था तथा मौदहापारा स्थित गौशाला की देखरेख करते थे। इन सारे समीकरण की वजह से चैतन्य टावरी को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयत्न करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी आभार व्यक्त किया है।