भाजपा नेता लोकेश कावड़िया एवं अशोक जैन को गोवा के राज्यपाल ने किया सम्मानित, समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने दिया अवॉर्ड, महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन के सेवा कार्यों को सराहा

बिगुल
महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन के इतिहास में विगत 24 मार्च का दिन अविस्मरणीय रहेगा क्योकि संस्था के द्वारा संपादित अतुलनीय सेवा कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर आंकलन पश्चात् गोवा के महामहिम राज्यपाल पी एल श्रीधरन पिल्लई के द्वारा उनके निर्देशानुसार वहाँ के समाजकल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई के करकमलों से राजभवन के दरबार हाल में वीर लोकेश कावड़िया अंतरराष्ट्रीय महासचिव को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस ऐतिहासिक समारोह में वीर अशोक जैन, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी ससम्मान उपस्थित थे। महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन का परिचय अतिजरूरत मंदो व द्विव्यांग जनों के लिए जमीनी स्तर पर स्वरोजगारमूलक कार्यों के लिए किये गये अतिमहत्वपूर्ण सफल सेवा कार्यों का ही यह परिणाम है कि आपकी संस्था की श्रेष्ठता का परिचय संपूर्ण देश में व्याप्त हो चुका है। इस सम्मान की प्राप्ति के लिए आप सभी कर्मठ वीर वीराओं के साथ साथ समाज के प्रतिष्ठित सहयोगी हस्तियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।
