Blog

ब्रेकिंग : अंबिकापुर में जर्जर एनएचः मंत्री बोले- पवन साय ने हमें भी फटकार लगाई,

बिगुल
नेशनल हाईवे की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने स्थानीय भाजपा नेताओं और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. बताया जा रहा है कि पवन साय की कार जर्जर सड़क पर करीब दो घंटे तक फंसी रही.

नेशनल हाईवे की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने स्थानीय भाजपा नेताओं और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. बताया जा रहा है कि पवन साय की कार जर्जर सड़क पर करीब दो घंटे तक फंसी रही. इसके बाद उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पवन साय ने उन्हें भी सड़क की स्थिति को लेकर डांट लगाई. उन्होंने बताया कि इसके बाद एनएच के अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए.

मंत्री के निर्देश के बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. सड़क की खराब स्थिति को लेकर विस्तार न्यूज़ ने भी एक दिन पहले खबर प्रमुखता से चलाई थी और ‘सीधे मुद्दे की बात’ कार्यक्रम में एनएच की बदहाल सड़क का मुद्दा उठाया गया था.

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सड़क की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. अब मरम्मत का काम शुरू हो चुका है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले एक-दो दिनों में सड़क की रिपेरिंग पूरी हो जाएगी और बारिश के बाद ठेकेदार नई सड़क बनाने का काम शुरू कर देंगे.

बता दें कि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बुधवार को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए सीतापुर के रास्ते अंबिकापुर पहुंचे थे. सीतापुर शहर में लगभग दो किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बदहाल है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं. यहां बाईपास का प्रस्ताव लंबित है, लेकिन न तो बाईपास बना और न ही शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत सुधरी है.

जर्जर सड़क के कारण पवन साय को सीतापुर से दूसरे रास्ते से गुजरना पड़ा. अंबिकापुर सीमा पर दरिमा मोड़ के पास पहुंचते ही उन्हें फिर जर्जर सड़क मिली. पिछले दो वर्षों से यही स्थिति है. पहले भी प्रवास के दौरान उन्होंने सड़क सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ.बुधवार शाम दरिमा मोड़ से खरसिया चौक तक गड्ढों में तब्दील सड़क पर हिचकोले खाते हुए वे सर्किट हाउस पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button