Blog
ब्रेकिंग : पांच राज्यों के राज्यपाल बदले गए, दो नए की नियुक्ति, देखिए सूची

बिगुल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पांच राज्यों के राज्यपाल बदल दिए। दो नए राज्यपालों की नियुक्ति भी हुई है लेकिन इस बदलाव से सिर्फ पांच राज्य प्रभावित हुए हैं।
राष्ट्रपति के आदेशानुसार हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल, जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल और अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
