Blog

ब्रेकिंग : सीनियर IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, प्रशांत अग्रवाल IG और गिरिजा जायसवाल बने DIG S4C

आदेश के मुताबिक 2008 बैच के IPS अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (IG), S4C, पुलिस मुख्यालय (PHQ) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2010 बैच के IPS अधिकारी गिरिजा शंकर जायसवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), S4C, PHQ की जिम्मेदारी दी गई है।

साइबर अपराधों के लिए S4C होगा राज्य का SPOC

राज्य सरकार ने बढ़ती साइबर अपराध गतिविधियों को देखते हुए बेहतर निगरानी और प्रभावी प्रवर्तन के उद्देश्य से स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) गठित किया है। यह सेंटर राज्य स्तर पर साइबर क्राइम से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC) के रूप में काम करेगा।

S4C पुलिस मुख्यालय की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन कार्य करेगा। इसका उद्देश्य साइबर अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी, समन्वय और प्रभावी कार्रवाई को मजबूत करना है।

दोनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारी

सरकारी आदेश के अनुसार प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के पद से हटाकर IG, S4C, PHQ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गिरिजा शंकर जायसवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी सेवा), पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से DIG, S4C, PHQ के पद पर पदस्थ किया गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button