Blog

ब्रेकिंग : 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को मिलेगी डेढ़ लाख की प्रोत्साहन राशि, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी जानकारी

बिगुल
आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट लिखकर रिजल्ट की तिथि और समय की जानकारी दी थी.

आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट लिखकर रिजल्ट की तिथि और समय की जानकारी दी थी.

आज आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
दोपहर 2:30 बजे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से आधिकारिक तौर पर इन परिणामों को जारी करेंगे. इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे. CM साय जैसे ही बटन दबाकर आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा करेंगे वैसे ही वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिससे छात्र अपना रोल नंबर डालकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. परिणामों की घोषणा होते ही, छात्र अपने अंक और परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे.

टॉप करने वाले छात्रों को मिलेगी डेढ़ लाख की प्रोत्साहन राशि
कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

आज सीजी बोर्ड के कक्षा 10वीं -12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. वहीं परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि सीजी बोर्ड के छात्र छात्राएं है. मुख्यमंत्री की उपस्थिति में परिणाम जारी होगा. किन्हीं कारणों से अपेक्षानुरूप परिणाम नहीं आने पर हताश न हो.

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं,
फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें,
अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें,
रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें,
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button