Blog

ब्रेकिंग : दो दिन की बारिश में बहा तीन करोड़ के पुल का साइड शोल्डर, जॉइंट्स पर बने गड्ढों ने बढ़ाया खतरा

बिगुल
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल एक बार फिर सवालों के घेरे में है. करीब 3 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल का साइड शोल्डर और अप्रोच हिस्सा लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बह गया है.

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल एक बार फिर सवालों के घेरे में है. करीब 3 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल का साइड शोल्डर और अप्रोच हिस्सा लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बह गया है. वहीं पुल के जॉइंट्स पर भी बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. हैरानी की बात यह है कि इस नए पुल के ठीक बगल में स्थित अंग्रेजों के समय का बना पुराना पुल आज भी मजबूती से खड़ा है, जबकि करोड़ों की लागत से बना नया पुल महज दो साल में ही अपनी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है.

3 करोड़ की पुल का साइड शोल्डर बहा
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही पुल की डिजाइन और गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं. पुल के दोनों ओर अप्रोच निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया. अब लगातार बारिश के बाद पुल का साइड शोल्डर बह जाना और जॉइंट्स पर गड्ढे बन जाना लोगों की आशंकाओं को सही साबित करता नजर आ रहा है. न ही पुल पर पर लाइट और चेतावनी बोर्ड लगे है.

लोगों ने की अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग के सेतु निगम द्वारा कराया गया था. लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका नतीजा पहली बड़ी बारिश में ही सामने आ गया. स्थानीय नागरिकों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने, गुणवत्ता की जांच करवाने और दोषी अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button