Blog

ब्रेकिंग : पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई नहीं रहीं, एम्स में ली अंतिम साँस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

बिगुल

लोककला जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंडवानी विधा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली महान और विख्यात गायिका तीजन बाई का निधन हो गया है। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में रायपुर के AIIMS में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तीजन बाई के परिजनों से मुलाकात करने CM साय रायपुर के एम्स पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण एवं पद्मश्री से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला और आजीवन साधना से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और दुनिया में गौरवान्वित किया। लोककला के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “पद्म विभूषण और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. तीजन बाई का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पूरे देश और विश्व में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button