Blog

तांत्रिक निकला ठग ! भाई की मौत का सच बताने के नाम पर डॉक्टर को लगाया 40 लाख का चूना, SUV लेकर हुआ फरार

बिगुल
छत्तीसढ़ की राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. जहां गाजियाबाद निवासी डॉक्टर ऋृषभ चौबे से उनके भाई की संदिग्ध मौत का राज बताने का झांसा देकर करीब 40 लाख रुपये की ठगी की गई.

तंत्र-मंत्र का जाल, डॉक्टर से 40 लाख की हुई ठगी
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. मौत की गुत्थी सुलझाने और उसके पीछे की सच्चाई बताने का दावा करते हुए आरोपी तांत्रिक बाबा नरेन्द्र नयन शास्त्री ने डॉक्टर से संपर्क किया. आरोप है कि नरेंद्र नयन शास्त्री ने दावा किया कि वह विशेष तंत्र साधना, अनुष्ठान और पूजा-पाठ के जरिए भाई की मौत का पूरा रहस्य सामने ला सकता है.

इसी भरोसे में उसने शुरुआत में अलग-अलग किश्तों में करीब 10 लाख रुपए ले लिए. इसके बाद आरोपी ने महंगी साधना और विशेष अनुष्ठान का हवाला देते हुए पीड़ित से करीब 25 लाख रुपये की कीमत वाली एक्सयूवी वाहन भी खरीदवा ली. नकदी और वाहन समेत आरोपी ने कुल मिलाकर करीब 40 लाख रुपये का लाभ हासिल कर लिया.

जानें कैसे हुआ खुलासा?
समय बीतने के बावजूद न तो तांत्रिक ने भाई की मौत से जुड़ी कोई जानकारी दी और न ही अपने किसी दावे को पूरा किया. लगातार टालमटोल के बाद कारोबारी को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर रायपुर के खम्हारडीह थाना में आरोपी बाबा नरेन्द्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button