Blog

ब्रेकिंग : सौदान सिंह राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बने तो भाजपा नेता नितिन अग्रवाल ने कर डाला विशाल भंडारा, प्रसादि का आयोजन

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने सौदान सिंह के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनने पर आज विशाल भंडारा, प्रसादि का आयोजन किया जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। 

भाजपा नेता नितिन अग्रवाल ने बताया कि मेरे मार्गदर्शक, कुशल संगठन शिल्पी एवं हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री सौदान सिंह जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने की खुशी में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।

आदरणीय सौदान सिंह जी का संपूर्ण जीवन संगठन, राष्ट्रसेवा और कार्यकर्ता निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक अनुभव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहा है।

इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं नागरिकों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आदरणीय सौदान सिंह जी के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

प्रभु से प्रार्थना है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और राष्ट्रसेवा का संकल्प और अधिक सशक्त हो।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button