Blog

ब्रेकिंग : लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का विरोध करेगा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, अनिल दुबे की चेतावनी : विनोद सेवन चंद्राकर की तरह होगा हाल

बिगुल

रायपुर. राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए ताम्रध्वज साहू का विरोध करते हुए कहा है कि साहू किसान विरोधी और उद्योग समर्थक नेता हैं।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, दाऊ जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,वेगेद्र सोनवेर,महेंद्र कौशिक,बृजबिहारी साहू,छन्नू लाल साहू,अशोक कश्यप विमल ताम्रकार,गोवर्धन वर्मा, चंद्रप्रकाश साहू,परसराम ध्रुव,रूपसिंग निषाद,अवध साहू,हेमसागर पटेल, दशरथ सिन्हा, लीलाधर पटेल,तोषण सिन्हा,गनपति पटेल,शत्रुघ्न साहू, भागवत साहू,गणेश साहू आदि ने कहा है कि महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़िया किसानों का विरोध किया था। सभी ने कहा कि ताम्रध साहू के प्रदेश सरकार में गृह मंत्री थे तो उन्होंने महासमुंद में किसानों की जमीन हड़पकर बन रहे उद्योग का समर्थन किया था तथा किसान मोर्चा के आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र किया था हांलांकि वे सफल नहीं हो पाए।

अनिल दुबे ने कहा कि किसान मोर्चा ताम्रध्वज साहू को हरवाने के साथ ही उनकी संपत्ति की भी जांच करवा रहा है। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने कमर कस ली है। ताम्रध्वज साहू को किसान, राज्य आंदोलनकारी, स्थानीय मजदूर चुनाव हराएंगे।

प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने बताया कि भूपेश सरकार के भ्रष्ट संसदीय सचिव विनोद सेवन चंद्राकर का किसानों ने विरोधकर टिकट कटवाया था। वर्तमान भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू निष्क्रिय और किसान विरोधी हैं, इसकी पूरी शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री को की गई थी।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button