छत्तीसघाटभारतराजनीति

छ.ग. के भाजपा-कांग्रेस नेता अब यहा का संभालेंगे कमान, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी सभा को करेंगे ऐसे संबोधित…

Chhattisgarh BJP-Congress leaders will now take command here, State President, Chief Minister, Deputy Chief Minister and former Chief Minister will address the election meeting like this…

चुनाव कल खत्म हो गया। अब छत्तीसगढ़ के भाजपा और कांग्रेस नेता ओडिशा में अपनी ताकत लगायेंगे। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री की आज ओड़िशा में सभा होगी, तो वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओड़िशा में प्रचार की कमान संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। 8 मई से लेकर 11 मई तक कोरापुट, रायगड़ा, गुनपुर,जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वो रोड शो और चुनावी सभाएं लेंगे।वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज ओडिशा जायेंगे। सुबह 11 बजे ओडिशा के लिए मुख्यमंत्री रवाना होंगे। ओडिशा में आज सीएम की दो सभाएं होंगी। वो कोरापुट जिले के कोटपाड़ा के अलावे नवरंगपुर जिले के उमरकोट में भी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भी आज ओडिशा दौरा है। ओडिशा के नुआपाड़ा में उप मुख्यमंत्री अरूण साव धुंआधार प्रचार करेंगे। नुआपाड़ा जिले में 6 जनसभा को उपमुख्यमंत्री अरूण साव संबोधित करेंगे। रायपुर से नुआपाड़ा के लिए रवाना होंगे।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button