मध्यप्रदेश

सीएम की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई सम्पन्न,, शिक्षकों के मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी, कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी…

बिगुल

भोपाल :- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए गए। कैबिनेट मंत्रियों के चर्चा के बाद इस प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

शिवराज कैबिनेट की आज की बैठक में अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने दोगुना मानदेय करने का ऐलान किया है। जिसके तहत वर्ग 1,2 और 3 वर्तमान मानदेय में दोगुना इजाफा किया गया है। वर्ग 1 का 9 हजार से बढ़ाकर 18, 000, वर्ग 2 का 7000 से 14,000, वर्ग 3 का 5000 से 10,000 रुपए बढ़ाए गए है।

इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

– बैकलॉग और केरी फार्वड पदों के लिए बढ़ी तारीख। 23 जून 2024 तक की वृद्धि।

– अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला। वर्ग 1,2 और 3 वर्तमान मानदेय में दोगुना इजाफा किया गया है। वर्ग 1 का 9 हजार से बढ़ाकर 18, 000, वर्ग 2 का 7000 से 14,000, वर्ग 3 का 5000 से 10,000 रुपए बढ़ाए गए है।

– मॉब लिंचिंग

– फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी को दिया जाएगा विस्तार। 12 हेकटेयर जमीन की मिली मंजूरी।

– पीएम आवास योजना के तहत जरूरतमंदो को मिलेगा मकान।

– किसी सरकारी योजना का आवास नहीं मिला है मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की मंजूरी। छूटे हुए लोगों को इस योजना का मिलेगा लाभ।

– 6 नए शासकिय विद्यालय खोलने की स्वीकृति।

– मेधावी शिक्षा योजना का बढ़ाया गया क्राइटेरिया। जेईई के सभी विद्यार्थी के मिलेगा योजना का लाभ।

– MSME निति का लाभ मिलेगा।

– स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा निर्णय। भोपाल के सिविल अस्पताल को 300 विस्तर का किया जाएगा। 195 पदों पर होगी भर्ती।

– DACP की मांग हुई पूरी। DACP के द्वारा होगी संचालित। शैक्षणिक 3, 7 और 14 वर्ष की सेवा पूरी होने पर 8, 9 और 10 हजार का वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। एमबीबीएस 5, 10, 15 और 10 सेवा अवधि पूर्ण होने पर 8, 9, 10 और 20 हजार रुपए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

– पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतरगत रसोइयों का वेतन बढ़ाकर 4000 किया।

– लाडली बहना योजना के तहत 450 के सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। सब्सिडी मिलेगा वापस।

– कन वेतवा लिंक परियोजना से बाढ़ ग्रस्त हुए 6700 परिवारों को विशेष पैकेज की घोषणा।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button