मध्यप्रदेश
कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा में दिग्विजय की फोटो गायब, बीजेपी का तंज, आशीष अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा- आपसी आक्रोश भी सामने आ गया

बिगुल
भोपाल :- मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। चुनावी साल में सत्ताधारी बीजेपी जन आशीर्वाद तो विपक्षी पार्टी कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। यात्रा को लेकर पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर तंज कसा है। बोली कि- जन आक्रोश झेलने जा रही कांग्रेस का आपसी आक्रोश भी सामने आ गया है।
पूर्व सीएम एवं सांसद दिग्विजय सिंह जी फोटो सहित गायब है! बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस जन आक्रोश को लेकर ट्वीट किया है। आशीष अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि- जन आक्रोश झेलने जा रही कांग्रेस का आपसी आक्रोश भी सामने आ गया है। दिग्विजय सिंह जी फोटो सहित गायब!