Blog

मूसलाधार बारिश से रायपुर बेहाल: रेलवे स्टेशन के शेड से झरने की तरह गिरने लगा पानी, कई अंडरब्रिज हुए जलमग्न

बिगुल
रायपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। ए-1 श्रेणी के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की शेड से झरने की तरह पानी गिरने लगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

रायपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। ए-1 श्रेणी के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की शेड से झरने की तरह पानी गिरने लगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। प्लेटफॉर्म पर जलभराव और फिसलन के कारण यात्रियों को सुरक्षित स्थान तलाशना पड़ा, जबकि इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

बारिश का असर शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया। गुढ़ियारी, फाफाडीह और आमानाका अंडरब्रिज में पानी भरने से यातायात प्रभावित हो गया। कई वाहनों के जलभराव में फंसने के बाद कुछ अंडरब्रिजों को बंद करना पड़ा, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा और कई जगह लंबा जाम लग गया।

पहली ही तेज बारिश में रेलवे स्टेशन और शहर की जल निकासी व्यवस्था चरमराने के बाद रेलवे प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि हर बारिश में ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button