छत्तीसघाट

रक्षा बंधन से पहले अनियमित – संविदा कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने किया ऐलान

बिगुल

दिल्ली :- लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे अनियमित और संविदा कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। खुद सीएम ने अनियमित संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन की सौगात देते हुए कहा है कि सभी संविदा कर्मचारियों का नियमि​तीकरण किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने 317 कर्मचारियों को भी नियमितीकरण की सोगात दी है। बता दें कि सीएम ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान 300 से अधिक अनियमित कर्मचारियों को ​नियुक्ति पत्र सौंपी है।

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नाग पंचमी के मौके पर एमसीडी के कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान के लिए नगर निगम द्वारा आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले मैंने सबको ये गारंटी दिया था की कर्मचारियों को नियमित करूंगा, वो आज मैं कर रहा हूं। मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। नियमित करना बहुत बड़ा काम है, बाकि लोगों को भी नियमित किया जायेगा। थोड़ा समय लग सकता है लेकिन सबको नियमित किया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अब आप लोगों के अकाउंट में एक तारीख को सेलरी मिल जाएगी। एमसीडी में कर्मचारी वहीं है और अधिकारिकारी भी वहीं हैं, अगर कुछ बदला है तो वो है, MCD की सरकार। अब ईमादार सरकार है, इसलिए सबको टाइम से सैलरी मिल जाती है। एमसीडी के कर्मचारियों को पिछले दो महीने से समय पर वेतन मिल रहा है और नगर निगम का कर संग्रह भी बढ़ा है क्योंकि ‘‘यहां एक ईमानदार व्यवस्था का शासन है’’।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि आज नगर निगम के कर्मचारियों से मिला, उनकी तनख़्वाह अब महीने की पहली तारीख़ को आने लगी है। सभी बेहद खुश थे। आज 317 कर्मचारियों को पक्का करने के सर्टिफिकेट भी सौंपे, बाक़ी कर्मचारियों को भी जल्द पक्का करेंगे। हर वादा पूरा करेंगे। सब मिलकर दिल्ली को साफ़-सुथरा शहर बनाएंगे, जनता को भी इस अभियान में जोड़ेंगे। 13 साल बाद MCD कर्मचारियों को अब महीने की पहली तारीख़ को तनख़्वाह मिलने लगी है। आज निगम के उन सभी कर्मचारियों से मिला, सभी बेहद खुश हैं।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button