मध्यप्रदेश

मप्र के मंत्री गोपाल भार्गव नौवीं बार विधानसभा चुनाव मैदान में, 1985 से लगातार मिली है जीत

बिगुल

सागर :- सागर जिले के आठ में से सात विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। केवल बीना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा शेष है। यहां दो बार से भाजपा के महेश राय जीतते आ रहे हैं। वहीं बंडा से वीरेंद्र सिंह लोधी व देवरी से बृजबिहारी पटेरिया को पहले ही प्रत्याशी घोषित किया गया।मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सोमवार को घोषित हुई प्रत्याशियों की सूची में गोपाल भार्गव को रहली विस क्षेत्र से नौवीं बार उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं भूपेंद्र सिंह को खुरई, गोविंद सिंह राजपूत को सुरखी, शैलेंद्र जैन को सागर व प्रदीप लारिया को नरयावली से प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा ने भार्गव को नौवीं बार रहली विस क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। वे यहां से 1985 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कमलेश साहू को 26888 मतों से पराजित किया था। भार्गव 2003 से भाजपा सरकार में लगातार मंत्री हैं। वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार के समय नेता प्रतिपक्ष बनाए गए थे।

खुरई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने भूपेंद्र सिंह को चौथी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वर्ष 2008 में भूपेंद्र सिंह को पहली बार खुरई से मैदान में उतारा गया था, तब उन्हें कांग्रेस नेता अरुणोदय चौबे से शिकस्त मिली थी। इसके बाद वर्ष 2013 व 22018 में उन्होंने जीत हासिल की। भाजपा सरकार में यह 2013 से मंत्री हैं। भाजपा ने गोविंद सिंह राजपूत पर दूसरी बार सुरखी विधानसभा क्षेत्र पर भरोसा जताया है। इससे पहले 2020 में उप चुनाव में भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। उप चुनाव में जीत के बाद उन्हें मंत्री बनाया।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button