Blog

बीजापुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी

बिगुल
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रशासनिक कारणों से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 16 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का अस्थायी स्थानांतरण किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीजापुर ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 16 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का आगामी आदेश तक अस्थायी स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र कुमार यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल को बीजापुर से थाना प्रभारी भोपालपटनम की जिम्मेदारी दी गई है। जीवन लाल जांगड़े को भोपालपटनम से थाना प्रभारी भद्राकाली के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विनोद लकड़ा को डीआरजी से थाना प्रभारी बासागुड़ा बनाया गया है, जबकि दीपक साहू बासागुड़ा से थाना प्रभारी नैमेड़ नियुक्त हुए हैं।

निरीक्षक विवेकानंद पटेल को उसूर से थाना प्रभारी नेलसनार का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, निरीक्षक जयसिंह खुटे को उसूर से नक्सल सेल का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक भोजराज भोई को डीआरजी से साइबर सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। बलदेव प्रसाद बांधे को डीआरजी से थाना प्रभारी तरलागुड़ा का कार्यभार सौंपा गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button