कांकेर के जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, IED, बीजीएल लॉन्चर समेत AK-47 बरामद

बिगुल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने हेटारकसा, पल्लाहुर और जपमारका के जंगलों से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने हेटारकसा, पल्लाहुर और जपमारका के जंगलों से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है. यह इलाका कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है.
नक्सलियों के डंप से IED, बीजीएल लॉन्चर समेत AK-47 बरामद
संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से 3 किलोग्राम क्षमता का एक आईईडी, एक बीजीएल लॉन्चर, AK-47 की 30 गोलियां, SLR की 4 गोलियां, 2 पाइप बम सहित अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की गई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ता (BDS) ने आईईडी और पाइप बम को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज़ कर दिया. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन क्षेत्र में लगातार जारी है और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.



