Blog

सदन में उठे अमानक दवा सप्लाई और नकटी गांव समेत कई मुद्दे, विपक्ष ने किया हंगामा

बिगुल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विभिन्न विभागों से जुड़े सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे.

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में अमानक दवाओं की खरीदी का मुद्दा गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुपस्थिति में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने यह प्रश्न उठाया.

इसके अलावा लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) की सड़कों की स्थिति का मामला उठाया गया. विधायक प्रबोध मिंज के प्रश्न के जवाब में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया -कि लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में PMGSY के तहत कुल 171 सड़कें निर्मित हैं. जून 2026 तक के आकलन में 31 सड़कें मरम्मत योग्य पाई गई हैं.

कांग्रेस ने नकटी में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस संबंध में स्थगन की सूचना देते हुए मामले पर तत्काल चर्चा की मांग की. कांग्रेस ने नकटी में हुई कार्रवाई को असंवैधानिक और अमानवीय बताते हुए सरकार पर गरीब परिवारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही का हाइलाइट्स पढ़ें-

सदन में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का मामला ध्यानाकर्षण के जरिए उठा. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मामले में गिरफ्तार आईबी जवान का नाम सार्वजनिक नहीं करने और राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा.

महंत ने कहा कि 2 बाघों को मारकर 4 करोड़ रुपए कमाए गए और वन अधिकारी मुंह छिपाकर बैठे रह गए. वन मंत्री केदार कश्यप ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button