Blog

छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा नया सिस्टम, अगले 48 घंटों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

बिगुल
छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है. यहां अधिकतम तापमान बढ़ने से लगातार गर्मी और तेज धूप लोगों को महसूस होने लगी है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में पारा गिर सकता है. इसी दौरान मौसम का मिजाज भी बदल सकता है.

छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है. यहां अधिकतम तापमान बढ़ने से लगातार गर्मी और तेज धूप लोगों को महसूस होने लगी है. प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात करें तो राजनादगांव और बिलासपुर जैसे जगह पर सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक दर्ज किया गया, लेकिन अब आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में लगभग एक से तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है.

आने वाले दिनों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में पारा गिर सकता है. इसी दौरान मौसम का मिजाज भी बदल सकता है. उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी एक ट्रफ लाइन के असर से मौसम में बदलाव की आशंका है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इससे पहले इन जगहों पर हुई थी बारिश
मौसम विभाग ने बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है. वहीं कुछ जगहों पर रात में भी गर्मी बनी रहने की आशंका है. इससे पहले सोमवार को बिलासपुर और मुंगेली में शाम के समय तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

रायपुर में छाए रह सकते हैं बादल
वहीं राजधानी में दोपहर या शाम तक बादल छा सकते हैं. रायपुर में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि, बारिश का आज अनुमान नहीं है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button